सरकार ने 57 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने को मंजूरी दी

feature-top

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने देश के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 57 नए केंद्रीय विद्यालय (केवी) खोलने को मंजूरी दे दी, जिसका उद्देश्य केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बच्चों की शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करना है।


feature-top