केरल: विपक्ष के नेता ने जीएसटी धोखाधड़ी की सीबीआई जांच की मांग करी
02 Oct 2025
, by: Babuaa Desk
केरल के विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने आरोप लगाया है कि धोखेबाजों के एक गिरोह ने आम लोगों की जानकारी के बिना उनके नाम पर पंजीकरण प्राप्त करके 2024-25 वित्तीय वर्ष (वित्त वर्ष) में 1,100 करोड़ रुपये की ‘जीएसटी धोखाधड़ी’ की है। सतीशन ने दावा किया कि इस धोखाधड़ी से राज्य के खजाने को जीएसटी के रूप में 200 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने एलडीएफ सरकार के अधिकारियों पर केवल पंजीकरण रद्द करने और आरोपियों को सामने लाने के लिए आगे कोई जाँच न करने का आरोप लगाया। उन्होंने इसकी केंद्रीय जाँच ब्यूरो (सीबीआई) से जाँच कराने की माँग करी l
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
