- Home
- टॉप न्यूज़
- बीजापुर : जंगल से भारी मात्रा में विस्फोटक व सामान बरामद
बीजापुर : जंगल से भारी मात्रा में विस्फोटक व सामान बरामद
02 Oct 2025
, by: Prakash
पामेड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत एफओबी काउरगुट्टा के जंगलों में कोबरा 208 बटालियन की सर्चिंग कार्रवाई के दौरान नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया।
कार्रवाई के दौरान ग्राम कंचाल के जंगलों में जमीन के भीतर गड्ढा खोदकर छिपाकर रखे गए विस्फोटक और रोजमर्रा के उपयोग की वस्तुओं का बड़ा डंप सुरक्षा बलों ने बरामद किया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार नक्सली इन सामग्रियों का इस्तेमाल किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए करने की फिराक में थे। सुरक्षा बलों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से नक्सलियों की यह साजिश विफल हो गई।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
