कोरबा कलेक्टर पर ननकी राम कंवर के आरोप को लेकर कमिश्नर से मांगी गई जांच रिपोर्ट

feature-top

प्रदेश के वरिष्ठ आदिवासी नेता और पूर्व गृह एवं वन मंत्री ननकी राम कंवर की शिकायत पर सरकार ने कोरबा कलेक्टर अजीत बंसत के खिलाफ जांच बिठाई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस संबंध में बिलासपुर कमिश्नर सुनील जैन से प्रतिवेदन तलब किया है।

कंवर ने कलेक्टर पर कुल 14 बिंदुओं में गंभीर आरोप लगाए हैं और उन्हें हटाने की मांग पर अड़े हुए हैं। इसी मुद्दे को लेकर उन्होंने 4 अक्टूबर को सीएम हाउस के सामने धरने पर बैठने का ऐलान किया है।

कमिश्नर अपना प्रतिवेदन धरने की तय तारीख से ठीक पहले सरकार को सौंप सकते हैं। मुख्यमंत्री साय ने स्पष्ट किया है कि रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी। वहीं यह भी चर्चा है कि सीएम स्वयं ननकी राम कंवर से इस पूरे प्रकरण पर चर्चा करेंगे।


feature-top