सुकमा : नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या

feature-top

कोंटा ब्लॉक के सलातोंग गांव में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की निर्मम हत्या कर दी। मृतक की पहचान 50 वर्षीय रव्वा सोना के रूप में हुई है।

देर रात में भोजन के दौरान नक्सली रव्वा सोना को घर से बुलाकर कुछ दूरी पर ले गए। वहां उसकी बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी।

घटना स्थल पर नक्सलियों ने पर्चा फेंककर मृतक पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया है।


feature-top