लेह हिंसा मामले की न्यायिक जांच के आदेश

feature-top

लेह में बीते दिनों हुई हिंसा की न्यायिक जांच के आदेश जारी किए गए हैं। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे। अधिकारियों के अनुसार जांच चार सप्ताह के भीतर पूरी की जाएगी।

लेह के उपायुक्त ने आदेश जारी करते हुए नुब्रा उपमंडल मजिस्ट्रेट मुकुल बेनीवाल को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।

उन्होंने जनता से अपील की है कि घटना से संबंधित यदि किसी के पास कोई जानकारी या साक्ष्य हो तो वे 4 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक कार्यालय समय के दौरान उपायुक्त कार्यालय लेह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आकर जानकारी साझा कर सकते हैं।


feature-top