भारत की आर्थिक प्रगति नहीं चाहता अमेरिका : पूर्व रॉ प्रमुख

feature-top

भारत की खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (आरएंडएडब्ल्यू) के पूर्व प्रमुख विक्रम सूद ने कहा कि अमेरिका और पाकिस्तान के संबंध हाल ही में इसलिए मजबूत हुए, क्योंकि भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान संघर्षविराम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भूमिका के दावे को खंडन कर दिया था।

विक्रम सूद ने एक इंटरव्यू में कहा, अमेरिका में एक 'डीप स्टेट' (गोपनीय तरीके से काम करने वाली ताकत) काम करती है, जो भारत की आर्थिक प्रगति में बाधा डालती है। उन्होंने कहा, अमेरिका-पाकिस्तान संबंध ट्रंप की व्यक्तिगत नाराजगी से शुरू हुए।

जब हमने उन्हें संघर्षविराम का श्रेय देने से कथित तौर पर इनकार किया, तब पाकिस्तान कहा- धन्यवाद सर, आप नोबेल पुरस्कार के लायक हैं। यही डीप स्टेट करती है। वह नहीं चाहती कि भारत आर्थिक रूप से विकास करे।


feature-top