केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। आज वे बस्तर दशहरा के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जगदलपुर पहुंचे।

feature-top

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। आज वे बस्तर दशहरा के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जगदलपुर पहुंचे।

इस अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह ने ‘महतारी वंदन योजना’ की 20वीं किस्त के रूप में 606 करोड़ रुपये से अधिक की राशि राज्य की महिलाओं के खातों में बटन दबाकर हस्तांतरित की। उन्होंने कहा कि यह योजना छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है।

कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत 250 गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और विकास की गति और तेज होगी।


feature-top