छत्तीसगढ़ की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर को रायपुर के गहोई भवन में हाउस अरेस्ट कर दिया गया। इस कार्रवाई ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

feature-top

छत्तीसगढ़ की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर को रायपुर के गहोई भवन में हाउस अरेस्ट कर दिया गया। इस कार्रवाई ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

इस पर पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा यह एक विडंबना है कि पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर को हाउस अरेस्ट किया गया है। वे छत्तीसगढ़ के नागरिक के रूप में केंद्रीय गृहमंत्री का स्वागत करते।

लेकिन केंद्रीय गृहमंत्री के प्रदेश में रहते हुए, हमारे ही राज्य के पूर्व गृहमंत्री को हाउस अरेस्ट कर लेना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

 सिंहदेव ने आगे कहा कि “ननकी राम कंवर अपने विचार स्पष्ट रूप से रखने वाले सीनियर जनप्रतिनिधि हैं। उन्हीं के दल की सरकार द्वारा उन्हें नजरबंद किया जाना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।


feature-top