सोनम वांगचुक की हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को नोटिस जारी किया

feature-top

सर्वोच्च न्यायालय ने सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. अंगमो द्वारा दायर याचिका पर केंद्र और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख से जवाब मांगा है। इस याचिका में जलवायु कार्यकर्ता की राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत हिरासत को चुनौती दी गई है और उनकी तत्काल रिहाई की मांग की गई है। 

सुप्रीम कोर्ट ने लद्दाख के कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो द्वारा दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। गीतांजलि ने पिछले महीने लेह में हुई हिंसा के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत उनकी हिरासत को चुनौती दी है।

हालांकि, न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति एन.वी. अंजारिया की पीठ ने वांगचुक को हिरासत में रखने के आधार पर कोई आदेश देने से इनकार कर दिया और मामले की सुनवाई 14 अक्टूबर के लिए स्थगित कर दी।


feature-top