जयपुर के अस्पताल में आग लगने से 6 मरीजों की मौत

feature-top

जयपुर के राजकीय सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में आग लगने से कम से कम छह गंभीर रूप से बीमार मरीजों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि जब स्टोरेज एरिया में आग लगी, तब न्यूरो आईसीयू में 11 मरीजों का इलाज चल रहा था। आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।


feature-top