चीफ जस्टिस गवई पर जूता फेंकने की कोशिश, आरोपी वकील हिरासत में

feature-top

सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को एक चौंकाने वाली घटना हुई। सुनवाई के दौरान एक वकील ने देश के मुख्य न्यायाधीश बी. आर. गवई पर जूता फेंकने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि आरोपी वकील ने कोर्ट रूम में नारेबाजी भी की।

मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया और कोर्ट रूम से बाहर निकाल दिया। इस घटना से कुछ समय के लिए कार्यवाही बाधित रही। मुख्य न्यायाधीश बी. आर. गवई ने इस दौरान बेहद संयम दिखाते हुए कहा— “ऐसी घटनाओं से कोई फर्क नहीं पड़ता।”


feature-top