ओडिशा में BJP नेता की गोली मारकर हत्या

feature-top

ओडिशा के ब्रह्मपुर शहर में देर रात एक सनसनीखेज वारदात में भाजपा नेता और वरिष्ठ वकील पीताबास पांडा की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

यह घटना शहर के ब्रह्मनगर इलाके में उनके घर के ठीक सामने घटी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और तनाव का माहौल बन गया है।

जानकारी के मुताबिक, देर रात दो बाइक सवार बदमाश ब्रह्मनगर इलाके में पीताबास पंडा के घर के पास पहुंचे। जैसे ही पितबास घर के बाहर निकले, दोनों हमलावरों ने उन पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गए।


feature-top