एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बढ़ी मुश्किलें

feature-top

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने उनसे एक कारोबारी से जुड़े ₹60 करोड़ के कथित धोखाधड़ी मामले में करीब 5 घंटे तक पूछताछ की।

 जांच टीम ने शिल्पा शेट्टी से कई अहम सवाल पूछे और इस पूरे लेन-देन के बारे में जानकारी जुटाई। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि इस मामले में शिल्पा शेट्टी या उनके पति राज कुंद्रा की कोई प्रत्यक्ष भूमिका है या नहीं।

बता दें कि इस केस में राज कुंद्रा समेत पांच लोगों के बयान पहले ही दर्ज किए जा चुके हैं। आर्थिक अपराध शाखा फिलहाल सभी साक्ष्यों और बयानों की जांच कर रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।


feature-top