राहुल गांधी ने रायबरेली दलित युवक हत्याकांड पर जताया आक्रोश

feature-top

रायबरेली में दलित युवक हरिओम वाल्मीकि की निर्मम हत्या के मामले ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। इस घटना पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि रायबरेली में दलित युवक हरिओम वाल्मीकि की निर्मम हत्या सिर्फ़ एक इंसान की नहीं, बल्कि इंसानियत, संविधान और न्याय की हत्या है। उन्होंने कहा कि आज देश में दलित, आदिवासी, मुसलमान, पिछड़े और गरीब वर्ग के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।

कमजोर वर्ग की आवाज़ को दबाया जा रहा है और उनकी हिस्सेदारी छीनी जा रही है। राहुल गांधी ने आगे लिखा कि लगता है, इंसान की ज़िंदगी अब सस्ती समझी जा रही है। देश में नफरत, हिंसा और भीड़तंत्र को सत्ता का संरक्षण मिल रहा है।

संविधान की जगह बुलडोजर और इंसाफ की जगह डर ने ले ली है। कांग्रेस नेता ने कहा कि वे हरिओम वाल्मीकि के परिवार के साथ खड़े हैं और न्याय की इस लड़ाई में उनका पूरा साथ देंगे।


feature-top
feature-top