छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से 4 दिन की मिली अंतरिम जमानत

feature-top

छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में आरोपी अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उन्हें शर्तों के साथ 4 दिन की अंतरिम जमानत प्रदान की है। सुप्रीम कोर्ट ने यह राहत अनवर ढेबर की मां के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए दी है।

आदेश के अनुसार, उन्हें पुलिस अभिरक्षा में 4 दिन तक मां के साथ रहने की अनुमति दी गई है। अदालत ने यह भी निर्देश दिया है कि इस दौरान वे किसी भी तरह की बाहरी गतिविधियों में शामिल नहीं होंगे और न ही मामले से जुड़े किसी व्यक्ति से संपर्क करेंगे।

यह मामला राज्य के बहुचर्चित शराब घोटाले से जुड़ा है, जिसकी जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा की जा रही है।


feature-top