इनामी नक्सली नेता मंदा रूबेन ने किया आत्मसमर्पण

feature-top

बस्तर में माओवादी संगठन को एक और बड़ा झटका लगा है। दक्षिण बस्तर में सक्रिय आठ लाख रुपये के इनामी नक्सली नेता मंदा रूबेन उर्फ कन्नन्ना उर्फ मंगन्ना (67 वर्ष) ने तेलंगाना पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।

 बिगड़ती सेहत और अन्य व्यक्तिगत कारणों के चलते मंदा रूबेन ने  वारंगल के पुलिस आयुक्त सनप्रीत सिंह के समक्ष सरेंडर किया।

मंदा रूबेन दक्षिण बस्तर डिवीजन कमेटी का सचिव और दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी का सदस्य भी रह चुका है। आत्मसमर्पण के बाद पुलिस ने उन्हें पुनर्वास नीति के तहत राहत राशि का चेक प्रदान किया।


feature-top