हैदराबाद : मतदाता पहचान पत्र बांटने के आरोप में कांग्रेस नेता के खिलाफ मामला दर्ज

feature-top

तेलंगाना कांग्रेस नेता नवीन यादव के खिलाफ जुबली हिल्स उपचुनाव से पहले कथित तौर पर फर्जी मतदाता पहचान पत्र बांटने के आरोप में पुलिस में मामला दर्ज किया गया है। जुबली हिल्स राजधानी हैदराबाद के 15 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। 

यह मामला एक अखबार की रिपोर्ट के आधार पर दर्ज किया गया है, जिसमें यादव को स्थानीय निवासियों को मतदाता पहचान पत्र बांटते हुए दिखाया गया था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रघुनंदन राव ने कथित घटना से संबंधित फोटोग्राफिक साक्ष्यों के साथ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है।


feature-top