- Home
- टॉप न्यूज़
- सक्ती : आरकेएम पॉवर प्लांट में लिफ्ट गिरने से दो मजदूरों की मौत, सात घायल
सक्ती : आरकेएम पॉवर प्लांट में लिफ्ट गिरने से दो मजदूरों की मौत, सात घायल
08 Oct 2025
, by: Prakash
सक्ती जिले के डभरा स्थित आरकेएम पावर प्लांट में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। ऊंचाई से लिफ्ट गिरने की घटना में दो मजदूरों की मौके पर मौत हो गई, जबकि सात मजदूर घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, मजदूरों से भरी लिफ्ट को करीब 75 फीट की ऊंचाई पर जाना था, लेकिन 40 फीट ऊपर पहुंचते ही अचानक नीचे गिर गई। हादसे में घायल मजदूरों को फोर्टिंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही प्लांट के बाहर मजदूरों और उनके परिजनों ने हंगामा कर दिया। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच चुके हैं और स्थिति को काबू में करने की कोशिश की जा रही है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
