ज़ुबिन गर्ग के पुलिस अधिकारी कज़िन गिरफ्तार

feature-top

प्रसिद्ध गायक ज़ुबिन गर्ग की रहस्यमय डूबकर हुई मौत की जांच के दौरान एक बड़ा अपडेट सामने आया है। असम पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने ज़ुबिन गर्ग के चचेरे भाई संदीपन गर्ग को गिरफ्तार किया है।

संदीपन गर्ग असम पुलिस सेवा में डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) के पद पर कार्यरत हैं। जानकारी के मुताबिक, वे ज़ुबिन गर्ग के साथ सिंगापुर यात्रा पर गए थे और उसी यॉट पार्टी में मौजूद थे, जहां यह हादसा हुआ था। यह इस मामले में पांचवीं गिरफ्तारी है।

गिरफ्तारी के बाद संदीपन गर्ग को आज स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।


feature-top