- Home
- टॉप न्यूज़
- मलयालम सुपरस्टार दुलकर सलमान सहित फिल्म सितारों के घरों पर ED का छापा
मलयालम सुपरस्टार दुलकर सलमान सहित फिल्म सितारों के घरों पर ED का छापा
मलयालम सुपरस्टार दुलकर सलमान के घर समेत दक्षिण भारत में दर्जनों स्थानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की है। यह कार्रवाई भूटान से लग्जरी गाड़ियों की अवैध तस्करी और कर चोरी के मामले में चल रही जांच से जुड़ी है।
ईडी ने केरल और तमिलनाडु में कुल 17 ठिकानों पर एक साथ छापे मारे। इनमें फिल्म सितारे दुलकर सलमान, पृथ्वीराज सुकुमारन और अमित चक्कलकल के आवास शामिल हैं। इसके अलावा कार मालिकों, ऑटो वर्कशॉप्स और व्यापारियों के ठिकानों पर भी तलाशी की गई।
छापेमारी की कार्रवाई कोयंबटूर (तमिलनाडु) और केरल के एर्नाकुलम, त्रिशूर, कोझिकोड, मल्लपुरम और कोट्टायम जिलों में की गई। ईडी की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है, जिससे दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मच गई है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
