महादेव सट्टा एप मामला: सुप्रीम कोर्ट से सभी 12 आरोपियों को जमानत

feature-top

महादेव सट्टा एप मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने सभी 12 आरोपियों को जमानत दे दी है। ये सभी आरोपी बीते ढाई साल से रायपुर जेल में बंद थे।

जिन आरोपियों को जमानत मिली है, उनमें रितेश यादव, भारत ज्योति, विश्वजीत राय, राहुल वकटे, नीतीश दीवान, भीम सिंह यादव, अर्जुन यादव, चंद्रभूषण वर्मा और सतीश चंद्राकर समेत कुल 12 लोग शामिल हैं।

सुप्रीम कोर्ट से जमानत संबंधी दस्तावेज मिलते ही जेल प्रशासन सभी आरोपियों को रिहा करेगा।


feature-top