पाकिस्तान में आतंकी हमला, लेफ्टिनेंट कर्नल और मेजर समेत 11 सैनिक ढेर

feature-top

पाकिस्तान की सेना पर बड़ा आतंकी हमला हुआ है। यह हमला खैबर पख्तूनख्वा के ओरकजई प्रांत में हुआ, जिसमें लेफ्टिनेंट कर्नल, मेजर समेत 11 सैनिक मारे गए हैं।

इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान तालिबान ने ली है। पाकिस्तान सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने बयान जारी कर बताया कि 7 और 8 अक्टूबर की दरमियानी रात सुरक्षा बलों ने अफगानिस्तान सीमा से लगे ओरकजई जिले में "फितना अल-खवारिज" से जुड़े आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर अभियान चलाया था।

 मुठभेड़ के दौरान तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के 19 आतंकवादी भी मारे गए। सेना ने बताया कि अभियान अभी जारी है और इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।


feature-top