नई श्रम नीति लाने की तैयारी में मोदी सरकार

feature-top

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने श्रमिकों को सार्वजनिक सार्वभौमिक सुरक्षा प्रदान करने और उनके व्यावसायिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के लिए श्रम शक्ति नीति 2025 का प्रस्ताव रखा है।

यह नीति महिलाओं और युवाओं को सशक्त बनाने और देश में एक निष्पक्ष, समावोशी और भविष्य के लिए लेबर इकॉसिस्टम तैयार करके वर्कफोर्स बढ़ाने पर फोकस करेगी।

मंत्रालय एक रोजगार सुविधा प्रदाता के रूप में कार्य करेगा और श्रमिकों, प्रशिक्षण संस्थानों और नियोक्ताओं के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करेगा। मसौदे के अनुसार, नीति तीन चरणों में लागू की जाएगी।


feature-top