- Home
- टॉप न्यूज़
- अमित शाह ‘कार्यवाहक प्रधानमंत्री’ की तरह कर रहे हैं व्यवहार : ममता बनर्जी
अमित शाह ‘कार्यवाहक प्रधानमंत्री’ की तरह कर रहे हैं व्यवहार : ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र के गृह मंत्री अमित शाह पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि शाह का व्यवहार ‘कार्यवाहक प्रधानमंत्री’ जैसा है।
उत्तर बंगाल के बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित इलाकों के दौरे से लौटने के बाद कोलकाता हवाई अड्डे पर मीडिया से बात करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह करती हैं कि वे अमित शाह पर अधिक भरोसा न करें, क्योंकि “एक दिन वह उनके मीर जाफर बन सकते हैं।
ममता ने कहा कि 18वीं सदी में मीर जाफर ने प्लासी के युद्ध में बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला को धोखा दिया था और अंग्रेजों की मदद से शासक बने थे। मुख्यमंत्री ने आगे आरोप लगाया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के नाम पर चुनाव आयोग जो भी कर रहा है, वह शाह के इशारे पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “अमित शाह कार्यवाहक प्रधानमंत्री की तरह व्यवहार कर रहे हैं और दुर्भाग्य से प्रधानमंत्री को उनके हर कदम की जानकारी है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
