पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने निर्वाचन आयोग पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग राज्य सरकार के अधिकारियों को धमका रहा है।

feature-top

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने निर्वाचन आयोग पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग राज्य सरकार के अधिकारियों को धमका रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ऐसी धमकियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी। ममता बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के नाम पर आग से खेल रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाए रखने के बहाने राजनीतिक हस्तक्षेप की कोशिश की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी तरह की छेड़छाड़ लोकतंत्र के साथ विश्वासघात के समान होगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ऐसे किसी प्रयास को स्वीकार नहीं करेगी।


feature-top