- Home
- टॉप न्यूज़
- जुबीन गर्ग मौत मामला: आरोपियों को जेल ले जाते समय भीड़ ने किया पथराव
जुबीन गर्ग मौत मामला: आरोपियों को जेल ले जाते समय भीड़ ने किया पथराव
असम पुलिस को उस समय लाठीचार्ज करना पड़ा, जब मशहूर गायक जुबीन गर्ग की मौत के मामले में गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों को जेल ले जाते समय भीड़ ने उन पर पथराव कर दिया। यह घटना बाक्सा केंद्रीय जेल के बाहर हुई।
इस हमले में कुछ लोग घायल हुए, जिनमें एक महिला पुलिसकर्मी भी शामिल है। पथराव से कई वाहनों के शीशे टूट गए और प्रदर्शन को कवर कर रहे कुछ पत्रकार भी इसकी चपेट में आ गए। यह घटना उस समय हुई, जब आरोपियों को जेल में रखा जाने वाला था।
जैसे ही उनके वाहनों का काफिला मुसलपुर इलाके में स्थित जेल के गेट के पास पहुंचा, वहां बड़ी संख्या में मौजूद प्रदर्शनकारियों ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने यहां तक मांग की कि आरोपियों को जनता के हवाले कर दिया जाए, ताकि जुबीन को न्याय मिल सके।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
