दार्जिलिंग में भाजपा सांसद राजू बिस्ता के काफिले पर हमला

feature-top

पश्चिम बंगाल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद राजू बिस्ता ने दावा किया कि उनके काफिले पर उस समय हमला किया गया, जब वह दार्जिलिंग के मसधुरा इलाके से गुजर रहा था।

इस संबंध में भाजपा ने जोरेबंगलो पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। दार्जिलिंग से सांसद बिस्ता ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'आज सुखिया पोखरी के पास मसधुरा में मेरे काफिले पर अज्ञात बदमाशों ने हमला किया।

हालांकि, उन कायरों ने मुझे निशाना बनाया था, लेकिन हमले का असर मेरे ठीक पीछे वाले वाहन पर पड़ा। हमारे क्षेत्र के लिए एक वार्ताकार की घोषणा के बाद हुए इस हमले का समय बेहद संदिग्ध है। यह हमारे क्षेत्र में शांति भंग करने की साजिश की ओर इशारा करता है।'


feature-top
feature-top