गिरिराज सिंह के बयान से गरमाई बिहार की राजनीति

feature-top

बिहार के बेगूसराय जिले में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान ने राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है। मामला मटिहानी विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी और पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह उर्फ बोगो सिंह के उस वायरल वीडियो से जुड़ा है, जिसमें वे मस्जिद में सजदा करते नजर आ रहे हैं।

गिरिराज सिंह ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा — “अब वोट के लिए गोमांस खाना ही बचा है?” इस टिप्पणी के बाद बिहार की सियासत में बयानबाजी तेज हो गई। मीडिया से बातचीत में गिरिराज सिंह ने कहा कि भारत में इंडी गठबंधन, खासकर बिहार में लालू प्रसाद यादव और कांग्रेस पार्टी घुसपैठियों को ही मुसलमान मानते हैं।

उन्होंने कहा कि जब एनडीए की सरकार आएगी तो ऐसे लोगों को चुन-चुनकर बिहार से बाहर किया जाएगा और डिपोर्ट किया जाएगा। गिरिराज सिंह ने यह भी कहा कि “इन्हें बचाने न राहुल गांधी आएंगे, न तेजस्वी यादव।”


feature-top