पेरिस के लूवर म्यूजियम में चोरी

feature-top

फ्रांस की राजधानी पेरिस स्थित विश्व प्रसिद्ध लूवर म्यूजियम में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोरों ने संग्रहालय में रखे कीमती आभूषणों की चोरी की है।

घटना के तुरंत बाद प्रशासन ने म्यूजियम को एक दिन के लिए बंद कर दिया है। एक फ्रांसीसी मंत्री ने इस चोरी की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि संग्रहालय में सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है।

लूवर म्यूजियम दुनिया के सबसे प्रसिद्ध संग्रहालयों में से एक है, जहां मोना लिसा पेंटिंग सहित अनेक दुर्लभ और ऐतिहासिक कलाकृतियां प्रदर्शित हैं। चोरी की इस घटना से न केवल फ्रांस, बल्कि अंतरराष्ट्रीय कला जगत में भी हलचल मच गई है।


feature-top