बिहार विधानसभा चुनाव : टिकट कटने पर राबड़ी आवास के बाहर फूट-फूटकर रोए RJD नेता

feature-top

बिहार की राजनीति में आज एक भावुक नज़ारा देखने को मिला। पूर्वी चंपारण जिले की मधुबन विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के पूर्व प्रत्याशी मदन साह रविवार को राबड़ी देवी आवास के बाहर फूट-फूटकर रो पड़े।

पार्टी से टिकट नहीं मिलने के ग़म में मदन साह ने ग़ुस्से और दुख में अपना कुर्ता फाड़ लिया, और मीडिया के सामने जोर-जोर से रोने लगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने तेजस्वी यादव के राजनीतिक सलाहकार संजय यादव पर टिकट बेचने का गंभीर आरोप लगाया है।

मदन साह ने दावा किया — संजय यादव ने मुझसे दो करोड़ सत्तर लाख रुपये मांगे थे। पैसे नहीं देने पर मेरा टिकट काट दिया गया। मैं बर्बाद हो गया हूं। बेटे-बेटी की शादी तक टाल दी थी चुनाव के लिए। लालू यादव ने खुद कहा था कि तैयारी करो, पिछली बार कम वोटों से हारे थे।

घटना के बाद राबड़ी आवास के बाहर भीड़ जुट गई। समर्थक मदन साह को शांत कराने की कोशिश करते रहे, मगर उनका दर्द छलकता रहा। फिलहाल RJD की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।


feature-top