अखिलेश यादव के ‘दिवाली-क्रिसमस’ बयान पर भड़के विहिप नेता विनोद बंसल

feature-top

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के ‘दिवाली-क्रिसमस’ वाले बयान पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि दीये बनाने वाला कुम्हार समाज, जिस पर हमें गर्व है, अपने दीयों से पूरी दुनिया को रोशन करना चाहता है।

लेकिन अखिलेश यादव को चिंता है कि कहीं पीडीए का समाज भी रोशन न हो जाए, समाज के लोगों की कमाई न हो जाए। विनोद बंसल ने कहा कि जब ईसाई धर्म अस्तित्व में भी नहीं आया था, तब से दिवाली मनाई जा रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आज अखिलेश यादव दिवाली के मौके पर क्रिसमस पर प्रवचन दे रहे हैं, जबकि क्रिसमस दो महीने बाद आता है।

विहिप नेता ने सवाल उठाया और कहा उन्हें ये तक नहीं पता कि कौन सा त्योहार आने वाला है और कौन सा बीत चुका है। अखिलेश यादव अपनी सनातन विरोधी मानसिकता से आखिर कब मुक्त होंगे?”


feature-top