- Home
- टॉप न्यूज़
- कर्नाटक सीएम के बयान पर संघ और भाजपा का पलटवार
कर्नाटक सीएम के बयान पर संघ और भाजपा का पलटवार
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के सनातन धर्म को लेकर दिए गए बयान पर सियासत गरमा गई है। भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के नेताओं ने सीएम के बयान को आड़े हाथों लिया है। दरअसल, सिद्धारमैया ने हाल ही में लोगों से “सनातनियों की संगति से दूर रहने” की अपील की थी।
इस टिप्पणी पर भाजपा और संघ ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री राज्य की विफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं। भाजपा सांसद जगदीश शेट्टार ने पलटवार
करते हुए कहा — सिद्धारमैया केवल अपनी सुविधा के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं। उनकी सरकार प्रशासन और कानून-व्यवस्था में पूरी तरह विफल है। भ्रष्टाचार चरम पर है, इसलिए वे आरएसएस पर बिना किसी ठोस सबूत के आरोप लगाकर जनता का ध्यान भटकाना चाहते हैं।”
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
