JEE Main 2026 परीक्षा की तारीखों का हुआ ऐलान

feature-top

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने जेईई मेन 2026 की संभावित परीक्षा तारीखों का ऐलान कर दिया है। जेईई मेन 2026 सेशन 1 और सेशन 2 की परीक्षा तारीखों((टेंटेटिव एग्जाम डेट्स)) की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर की गई है।

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबासइट पर जाकर शेड्यूल को चेक कर सकते हैं। जारी किए शेड्यूल के अनुसार, जेईई मेन 2026 सेशन 1 यानी जनवरी सेशन की परीक्षा(टेंटेटिव एग्जाम डेट्स) 21 जनवरी से 30 जनवरी के बीच आयोजित की जाएगी।

वहीं, सेशन 2 यानी अप्रैल सेशन की परीक्षा(टेंटेटिव एग्जाम डेट्स) 1 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।


feature-top