एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा बनीं मां, बेटे को दिया जन्म

feature-top

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया। पति राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर खुशखबरी शेयर की। परिणीति दिल्ली के अस्पताल में भर्ती थीं।

राघव ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें लिखा है, "वह आखिरकार आ गया है! हमारा बेटा, और सच में, हमें पहले की जिंदगी याद नहीं रहती! बाहें पूरी, हमारे दिल और भी पूरे।

पहले हमारे पास सिर्फ एक-दूसरे थे, अब हमारे पास सब कुछ है। आभार के साथ, परिणीति और राघव।"


feature-top