बिहार विधानसभा चुनाव : तेज प्रताप यादव पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

feature-top

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए, जनशक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा गया कि पार्टी कार्यकर्ता निजी बोलेरो वाहन पर पुलिस का स्टिकर और सायरन लाइट लगाकर प्रचार कर रहे थे।

जांच में पाया गया कि वाहन पुलिस का नहीं है और इस तरह प्रचार करना आचार संहिता का उल्लंघन है। महुआ थाने में एफआईआर संख्या 1025/25, दिनांक 19.10.2025, धारा 319(2)/223/176 बीएनएस के तहत तेज प्रताप यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


feature-top