महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का हालिया बयान उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के लिए एक अप्रत्यक्ष संदेश है।

feature-top

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का हालिया बयान उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के लिए एक अप्रत्यक्ष संदेश है।

दरअसल, राष्ट्रीय राजनीति में अपनी भूमिका को लेकर पूछे गए सवाल पर फडणवीस ने कहा था “दिल्ली अभी दूर है” और यह भी स्पष्ट किया कि वह 2029 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सचिन सावंत ने कहा “यह बयान उन लोगों के लिए अप्रत्यक्ष संदेश है जो मुख्यमंत्री पद पर नजर गड़ाए हुए हैं।

फडणवीस सीधे शिंदे साहब से कुछ कह नहीं सकते, इसलिए उन्होंने यह बात इशारों में कही है। साथ ही, अपनी ही पार्टी के उन नेताओं को भी संकेत दिया है जो मौजूदा हालात पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।


feature-top