जूनियर हॉकी विश्व कप से हटा पाकिस्तान

feature-top

पाकिस्तान नवंबर और दिसंबर में भारत में होने वाले जूनियर हॉकी विश्व कप से हट गया है। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने यह जानकारी दी।

एफआईएच ने कहा कि पाकिस्तान की जगह कौन सी टीम इस वैश्विक टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी इसकी घोषणा जल्द की जाएगी।

जूनियर हॉकी विश्व कप का आयोजन 28 नवंबर से 28 दिसंबर तक चेन्नई और मदुरै में होगा।


feature-top