बिलासपुर में दिनदहाड़े फायरिंग, दो लोग गंभीर घायल

feature-top

बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में नहर के पास तिवारी होटल के सामने गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। तीन अज्ञात हमलावर बिना नंबर की सफेद कार से उतरकर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे।

करीब 10 राउंड फायरिंग में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। सूचना मिलते ही मस्तूरी थाना प्रभारी हरीश तांडेकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

प्रारंभिक जांच में मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थल से कई खाली कारतूस बरामद किए गए हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।


feature-top