संघ को जनता ने स्वीकार किया है : दत्तात्रेय होसबाले

feature-top

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के संगठन पर प्रतिबंध लगाने की मांग का विरोध किया है।

उन्होंने कहा कि किसी संगठन पर प्रतिबंध लगाने के लिए कारण होना चाहिए, जबकि आरएसएस लगातार राष्ट्र निर्माण में जुटा है और जनता ने उसे स्वीकार किया है। होसबोले ने जबलपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि प्रतिबंध लगाने के पीछे कोई कारण होना चाहिए।

उस आरएसएस को बैन करने से क्या लाभ होगा जो राष्ट्र निर्माण में लगा हुआ है? जनता पहले ही आरएसएस को स्वीकार कर चुकी है। वे जबलपुर में संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी मंडल बैठक के दूसरे दिन आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।


feature-top