जग्गी हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

feature-top

सुप्रीम कोर्ट ने रामअवतार जग्गी हत्याकांड मामले में अहम फैसला सुनाते हुए सीबीआई की अपील स्वीकार कर ली है। अदालत ने मामले को पुनः सुनवाई के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट भेजने का आदेश दिया है। 

गौरतलब है कि 4 जून 2003 को रायपुर में एनसीपी नेता रामअवतार जग्गी की हत्या हुई थी। जांच सीबीआई को सौंपी गई थी, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के पुत्र अमित जोगी पर साजिश के आरोप लगे थे।

हालांकि, 31 मई 2007 को विशेष अदालत ने सबूतों के अभाव में अमित जोगी को बरी कर दिया था, जबकि 28 अन्य आरोपियों को दोषी ठहराया गया था। हाईकोर्ट ने पहले इन अपीलों को अस्वीकार कर दिया था, लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई की अपील को स्वीकार करते हुए मामले की मेरिट पर फिर से सुनवाई का रास्ता खोल दिया है।


feature-top