- Home
- टॉप न्यूज़
- छत्तीसगढ़ : IPS रतनलाल डांगी हटाए गए, अजय कुमार यादव बने नए निदेशक
छत्तीसगढ़ : IPS रतनलाल डांगी हटाए गए, अजय कुमार यादव बने नए निदेशक
07 Nov 2025
, by: Prakash
छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी को उन पर लगाए गए दैहिक शोषण के आरोपों के चलते सुभाष चंद्र पुलिस अकादमी, चंदखुरी के निदेशक पद से हटा दिया गया है।
उनकी जगह 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय कुमार यादव को नए निदेशक के रूप में पदस्थ किया गया है।
इस संबंध में गृह (पुलिस) विभाग, मंत्रालय अटल नगर (नया रायपुर) के सचिव द्वारा आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार अजय कुमार यादव आगामी आदेश तक इस पद का दायित्व संभालेंगे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
