भारत ने रूसी तेल खरीद को 'काफी हद तक रोक दिया': ट्रंप

feature-top

भारत द्वारा रूस के साथ तेल व्यापार जल्द ही बंद करने के दावे के कुछ दिनों बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस दावे को और पुख्ता करते हुए अब कहा है कि भारत ने "काफी हद तक खरीदारी बंद" कर दी है।

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान यह बात कही और यह भी संकेत दिया कि वह अगले साल भारत आ सकते हैं। ट्रंप ने कहा, "भारत के साथ व्यापार वार्ता अच्छी चल रही है, उन्होंने रूस से तेल खरीदना काफी हद तक बंद कर दिया है। वह मेरे मित्र हैं, और हम बातचीत करते हैं और वह चाहते हैं कि मैं वहां जाऊं। हम इसका हल निकाल लेंगे, मैं जाऊंगा..."


feature-top