- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर : मेकाहारा अस्पताल परिसर में मिला नवजात शिशु का शव, पुलिस जांच में जुटी
रायपुर : मेकाहारा अस्पताल परिसर में मिला नवजात शिशु का शव, पुलिस जांच में जुटी
सूबे के सबसे बड़े डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) के इमरजेंसी गेट के पास रखे डस्टबिन से एक नवजात शिशु का शव पॉलीथिन में बरामद हुआ है। इस दर्दनाक घटना से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। इमरजेंसी गेट के पास मौजूद कर्मचारियों ने एक संदिग्ध पॉलीथिन बैग देखा।
जब उसे खोला गया, तो अंदर नवजात शिशु का शव मिला। सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर मौके पर पहुंचे और स्थिति की जांच की। इसके बाद मेकाहारा प्रशासन ने तुरंत मौदहापारा पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को मरचुरी भिजवाया और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा नवजात को जन्म के तुरंत बाद पॉलीथिन में रखकर फेंके जाने की आशंका है।
अब यह बड़ा सवाल उठता है कि क्या नवजात का जन्म मेकाहारा अस्पताल में ही हुआ, और फिर उसे जानबूझकर डस्टबिन में फेंक दिया गया?
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
