बीजापुर में मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद बिगड़ी मरीजों की तबीयत

feature-top

बीजापुर जिला अस्पताल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद मरीजों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। ऑपरेशन के बाद आंखों में संक्रमण की शिकायत पर 9 मरीजों को रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 8 मरीजों की आंखों में गंभीर इंफेक्शन पाया गया है।

डॉक्टरों ने बताया कि संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए एंटीबायोटिक सहित अन्य दवाओं का उपयोग किया जा रहा है, और जरूरत पड़ने पर दोबारा ऑपरेशन भी किया जाएगा।

फिलहाल सभी मरीजों की स्थिति पर डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी रख रही है।


feature-top