- Home
- टॉप न्यूज़
- सबसे कम उम्र की विधायक बनी मैथिली ठाकुर
सबसे कम उम्र की विधायक बनी मैथिली ठाकुर
14 Nov 2025
, by: Prakash
लोक गायिका से राजनेता बनी 25 वर्षीय मैथिली ठाकुर अब अलीनगर निर्वाचन क्षेत्र से राजद के दिग्गज बिनोद मिश्रा को 11730 वोटों से हराकर बिहार विधानसभा के लिए निर्वाचित होने वाली सबसे कम उम्र की नेता बन गईं।
अलीनगर में 25वें और अंतिम राउंड की गिनती में मैथिली ठाकुर 84915 वोट पाकर विजयी रहीं। जबकि राजद प्रत्याशी बिनोद मिश्रा 73185 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे।
25 वर्षीय मैथिली ठाकुर ने कहा था, ‘‘मैं अलीनगर में घर बनाना चाहती हूं और इसे ही अपना स्थायी ठिकाना बनाऊंगी। मेरे ननिहाल की जड़ें यहीं हैं। मैं कहीं और नहीं रहना चाहती।’’
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
