रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी ने फेमा कानून के तहत जारी समन के बाद प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष ‘वर्चुअली’ पेश होने की पेशकश की है। 

ईडी का समन: अनिल अंबानी ने ‘वर्चुअली’ पेश होने की पेशकश करी

feature-top

रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी ने फेमा कानून के तहत जारी समन के बाद प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष ‘वर्चुअली’ पेश होने की पेशकश की है। 

66 वर्षीय व्यवसायी के प्रवक्ता द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि उन्होंने संघीय जाँच एजेंसी को पत्र लिखकर विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत की जा रही जाँच में "पूर्ण सहयोग" का आश्वासन दिया है।

ईडी सूत्रों ने बताया कि उन्होंने अंबानी के वर्चुअल रूप से पेश होने के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है। उम्मीद है कि वे उन्हें जल्द ही गवाही के लिए नई तारीख देंगे।

feature-top