बेली रोड स्थित शेखपुरा हाउस में आयोजित एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस में जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

feature-top

उदय सिंह ने सबसे पहले एनडीए को चुनावी जीत की बधाई दी और नई सरकार के गठन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जनता ने एकबार फिर बदलाव की उम्मीद के साथ मत दिया है, ऐसे में नई सरकार का दायित्व और बढ़ जाता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि एनडीए सरकार ने करीब 40 हजार करोड़ रुपये खर्च कर जनता के वोट खरीदे, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने मांग की कि बिहार में बनने वाली नई सरकार पारदर्शी हो और दागी चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह न मिले।

उदय सिंह ने कहा कि जनसुराज के जिन मुद्दों को अब तक उठाया गया, उन पर स्वयं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की ओर से संज्ञान लिया गया है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि सरकार उन मुद्दों पर कितना काम करती है और जनता के हित में कितनी गंभीरता दिखाती है।

feature-top