- Home
- टॉप न्यूज़
- दिमागी बुखार के खतरे के बीच केरल सरकार ने जारी की एडवाइजरी
दिमागी बुखार के खतरे के बीच केरल सरकार ने जारी की एडवाइजरी
केरल के स्वास्थ्य विभाग ने सबरीमाला की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। हाल ही में राज्य में अमीबिक मेनिंगोएंसेफेलाइटिस (दिमागी बुखार) के मामले सामने आए हैं, जिसके मद्देनज़र यह दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
सबरीमाला की वार्षिक यात्रा 17 नवंबर से शुरू हो रही है, और बड़ी संख्या में श्रद्धालु नदी में पवित्र स्नान करते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि नदी में स्नान करते समय सावधानी बरतें और सुनिश्चित करें कि पानी नाक में न जाए।
इसके साथ ही विभाग ने कहा कि जिन श्रद्धालुओं का उपचार चल रहा है, वे यात्रा के दौरान अपने सभी चिकित्सा दस्तावेज और दवाइयाँ अवश्य साथ रखें। जो लोग नियमित रूप से दवाइयाँ लेते हैं, उन्हें यात्रा अवधि में दवाइयाँ बिल्कुल भी बंद नहीं करनी चाहिए।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
