- Home
- टॉप न्यूज़
- हैदराबाद : एसआईटी ऑफिस पहुंचे राणा दग्गुबाती, अवैध सट्टेबाजी एप मामले में होगी पूछताछ
हैदराबाद : एसआईटी ऑफिस पहुंचे राणा दग्गुबाती, अवैध सट्टेबाजी एप मामले में होगी पूछताछ
15 Nov 2025
, by: Prakash
साउथ अभिनेता राणा दग्गुबाती हैदराबाद स्थित एसआईटी कार्यालय पहुंचे। उन्हें अवैध सट्टेबाजी एप मामले में पूछताछ के लिए तलब किया गया है। सूत्रों के अनुसार, अवैध सट्टेबाजी एप से जुड़े वित्तीय लेनदेन और डिजिटल गतिविधियों को लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
इसी मामले में कुछ महीने पहले ईडी ने भी उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था। अवैध सट्टेबाजी एप मामले में सिर्फ राणा दग्गुबाती ही नहीं, बल्कि कई अन्य साउथ कलाकारों के नाम भी सामने आए हैं।
इनमें प्रकाश राज, विजय देवरकोंडा और लक्ष्मी मांचू शामिल हैं। सभी से जांच एजेंसियां अलग-अलग विषयों पर जानकारी जुटा रही हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
